Sunday, September 2, 2012


देश कांगे्रस के घोटालों, कुषासन और भ्रष्टाचार से ऊब चुका है
संसद में बहस कर कोयला घोटाले को दबाना चाहती है केन्द्र सरकार
- रविषंकर प्रसाद
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता रविषंकर प्रसाद ने आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेष कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की कांगे्रसनीत यूपीए सरकार लूट करने में लगी है, पहली लूट काॅमनवेल्थ, दूसरी 2-जी स्पैक्ट्रम, तीसरी कोयला ब्लाॅक आवंटन और चैथी लूट एयरपोर्ट के निजीकरण पर आयी रिपोर्ट से जगजाहिर हुई है। उन्होनें कहा कि कांगे्रस कोल ब्लाॅक आवंटन के घोटालें को संसद में बहस कर शांत करना चाहती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह के इस्तीफे और 145 कोल ब्लाॅक आवंटन को निरस्त करने की मांग पर अडिग रहेगी। उन्होनें कहा कि कोयला खदानों के आवंटन का अधिकार भारत सरकार को है। आवंटन स्क्रीनिंग कमेटी तय करती है और कोयला मंत्री के हस्ताक्षर से ही कोल ब्लाॅक का आवंटन होता है। 2004 के बाद मनमोहन सिंह कोयला मंत्री रहे। 1993 से 2005 के बीच 70 कोल ब्लाॅक आवंटन किये, वहीं 2006 से 2009 के बीच तीन सालों में 145 ब्लाॅकों का आवंटन केन्द्र सरकार ने किया। जिनमें से 72 ब्लाॅक निजी कंपनी को आवंटित किये गये। आवंटन के इस खेल में केन्द्र सरकार पूरी तरह लिप्त है। केन्द्र सरकार ने 2006 से 2009 के बीच 145 ब्लाॅकों को आवंटन कर जो घोटाला किया वह कैग की रिपोर्ट उजागर हो चुका है।
रविषंकर प्रसाद ने कहा कि 145 ब्लाॅकों के आवंटन में केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और प्रकाष जायसवाल के रिष्तेदारों को लाभांवित किया गया है। उन्होनें कहा कि 2-जी स्पैक्ट्रम घोटालें में ए.राजा की सीबीआई जांच पर उन्होनें अपने पद से इस्तीफा दिया। दयानिधि मारन के भाई का नाम घोटालें में आने पर उन्होनें भी अपने पद से इस्तीफा दिया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। केन्द्र सरकार अपने सहयोगी दलों के अलग कानून और कांगे्रस के लिए अलग कानून अपना रही है। उन्होनें अपनी मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि जनता ने आपको राज करने का मौका और आपकी पहरेदारी करने का अवसर विपक्ष को दिया है। अगर जनता के हितों पर चोट को होगी तो संवैधानिक और संसदीय अधिकारों के नातें हम सवाल करेंगे। उन्होनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने संसद में सख्त रवैया नहीं अपनाया होता ंतो ए.राजा, दयानिधि मारन आज जेल में नहीं होते। कोल ब्लाॅक आवंटन पर पार्टी का आक्रामक रवैया पूरी तरह जायज है। प्रसाद ने केन्द्रीय मंत्री कपिल सिव्वल और कांगे्रस के महासचिव दिग्विजय सिंह की जीरों लाॅस थ्यौरी को बकवास बताया।
उन्होनें कहा कि देष कांगे्रस के भ्रष्टाचार, कुषासन और घोटालों से पूरी तरह ऊब चुका है। केन्द्र सरकार कोयला ब्लाॅक आवंटन पर बहस कर इसे बंद करना चाहती है। कांगे्रस पहले भ्रष्टाचार करती है फिर उसे दबाने का काम करती है और  जब भ्रष्टाचार दब नहीं पाता ंतो भ्रामकता फैलाने का काम करती है। इन सबसे भी उसका काम नहीं बनता ंतो उल्टा आक्रामकता पर उतरती है। उन्होनें कहा कि सीबीआई ंतो अपना काम करेगी ही लेकिन भारतीय जनता पार्टी की मांग है कि कोल ब्लाॅक आवंटन के लिए एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित की जाये।